Skip to main content

युगो युगो से दुनिया चलती, जिसके दिव्य प्रकाश में


युगो युगो से दुनिया चलती, जिसके दिव्य प्रकाश में 

पुरखों की वह पौरुष गाथा, अजर अमर इतिहास में 

भारत के इतिहास में, भारत के इतिहास में||धु||


अपना बल ही अपना वैभव कुरुक्षेत्र मैदानों में

विजय लिखी थी खड़ग नोकसे ,शक हुणी तूफानों में

हार नहीं जय विजय पराक्रम, पुरखों के पुरुषार्थ में ||१||


राज्य सैकड़ों रहा विदेशी पर अखंड यह परिपाटी |

मिटा मिटाने वाला इसको तेजोमय इसकी माटी |

अमर अमिट हिंदू संस्कृति है जल थल में आकाश में ||२||



भौतिकता से त्रस्त विश्व की, एकमात्र भारत आशा | 

परमानंद शांति की जननी ,पूर्ण करेगी अभिलाषा |

रत्न संघठित बने मील के, पत्थर विश्व विकास में ||३||


व्यष्टि समष्टि सृष्टि जीवन में ,कलमल आहट मर्यादा |

हिंदू संस्कृति संस्कारों में, दूर करेगी हर बाधा |

पतित पावनी संस्कृति गंगा ,जनमन हृदयाकाश में ||४|| 





और भी पढ़ना चाहिए ...